Hazaribagh

Apr 15 2024, 21:04

उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में देर शाम तक प्रशासन के अधिकारीयों ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण।




रामनवमी के पर्व में शांति और भाईचारगी बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। 15 अप्रैल सोमवार को देर शाम तक उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक टीम सम्पूर्ण जुलूस मार्गों में रामनवमी पर्व के दौरान विधि व्यवस्था का जायज़ा लिया।

तथा रूट मार्ग में पड़े ईट,पत्थरों,पेड़ों की डालियों, झूलते तारों आदि को ससमय दुरूस्त करने निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में प्रशासनिक टीम छडवा डैम,कटकमदाग,खिरगांव, झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा, महावीर मंदिर,जामा मस्जिद रोड आदि मार्गों पर भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने बताया कि रामनवमी के पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसके लिए कई चरणो में विभिन्न अखाड़ों के साथ बैठक की गई है। वहीं जुलूस को लेकर मूलभूत सुविधाएं जैसे पीने के पानी की सुविधा, सड़कों का निर्माण, बैरिकेटिंग,लाइट की व्यवस्था, मंच निर्माण जैसे तमाम बिंदुओं पर पहले से काम चल रहा है, उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जिला प्रशासन और आम जनता समन्वय के साथ सहयोगात्मक रुख रखें।
उन्होंने हजारीबाग की जनता से अपील की है कि प्रशासन आपके साथ हर कदम पर खड़ी है, पूरी भव्यता और शांतिपूर्वक तरीके से पर्व मनाएं और शोभायात्रा का आनंद लें।

Hazaribagh

Apr 15 2024, 17:08

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा समिति व अखाड़ों के सचिव एवं सदस्यों के साथ की बैठक।


हज़ारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को एसपी आवासीय परिसर में रामनवमी त्योहार को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के सचिव व सदस्यों के साथ प्रशासनिक बैठक की।

बैठक मे उपायुक्त ने उपस्थित अखाड़ा सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि गत वर्ष सभी आखाड़ो के सदस्यों ने प्रशासन से बेहतर सहयोग व समन्वय के साथ रामनवमी पर्व को संपन्न कराया था। इस बार भी रामनवमी को लेकर लोगों के बीच हर्षोल्लास देखी जा रही है। उन्होंने कहा लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर जिला में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो।

उपायुक्त ने हर पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण रूप से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए त्योहार को मनाए। हजारीबाग की प्रसिद्ध रामनवमी के जुलूस निकालने के प्रशासनिक तैयारियों को उपायुक्त ने विस्तृत रुप से बताया।

 उन्होंने कहा गर्मी को देखते हुए जुलूस मार्गों पर पानी की व्यवस्था कराई जा रही है, वहीँ निःशुल्क शौचालय संचालित रहेंगे। महिलाओं के लिए भी अस्थाई शौचालय संचालित रहेंगे। वहीं अस्थाई मेडिकल केन्द्र लगाए जा रहे है। सभी सुविधाएं 24x7 रामनवमी जुलुस के दौरान आमजनों के लिए उपलब्ध रहेगें। सभी अखाड़ों की नंबरिंग थानावार की जाएगी उसी क्रम में जुलूस को पास कराया जाएगा। जुलूस के सुगम संचालन के लिए जगह जगह पर मजबूत बैरिकेडिंग/ड्रॉप गेट लगाए जा रहे हैं,साथ ही हर गतिविधियों पर सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पूजा समिति अपनी परंपरागत विधि-विधान से पूजा मनाएं लेकिन दूसरे की भावनाएं आहत ना हो इस बात का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के डीजे के बजाने पर रोक है। उन्होंने कहा कि अपने शहर और जिला की गरिमा को बरकरार रखना आप की भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने भी पूजा समितियों के सदस्यों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि सभी समुदाय के धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखे,निर्धारित रूट पर अखाड़ा जुलूस निकाले। प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन करें एवं जिम्मेवारी के साथ अखाड़ा समिति के सदस्य जुलूस के सुगम संचालन के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। 

उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त किए जायेंगे।

उन्होंने बल देते हुए कहा कि कई मामलों में अखाड़े आपस में छोटे- मोटे कारणों से विवाद पर उतारू हो जाते हैं ऐसे मामलों पर प्रशासन सख्ती के साथ कारवाई करेगा। जुलूस मार्गो के सड़क किनारे रखे भवन निर्माण की सामग्री यथा ईट,पत्थर, बालू,गिट्टी आदि को यथाशीघ्र हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा सभी प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जा रही है।

 किसी भी प्रकार की सूचना व जानकारी के लिए पुलिस प्रशासन एवं जिला नियंत्रण कक्ष 24x7 उपलब्ध है। सोशल मीडिया के अफवाहों पर ध्यान न दें।

बैठक में विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन बिजली के झूलते तारों,पानी,प्रकाश की व्यवस्था आदि को दुरुस्त करने का अनुरोध किया।

Hazaribagh

Apr 15 2024, 17:05

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रामनवमी के दिन 251 किलो लड्डू महा भोग का वितरण किया जाएगा।

हज़ारीबाग; मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी पर्व को लेकर जहां पूरा हजारीबाग भगवा मय हो चुका है तो वहीं तीसरी बार हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा राम नवमी (17 अप्रैल) के पावन पर्व पर 251 किलो लड्डू का वितरण किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

ढोल नगाड़ों के साथ प्रभु श्री राम को सवा पांच किलो की एकमात्र लड्डू से भोग लगाया जाएगा। साथ ही एक अलौकिक राम दरबार बनाया जा रहा है। पूजा अर्चना के उपरांत सभी राम भक्तों एवं हजारीबाग की आम जनता के बीच लड्डू महा भोग का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी सहित कई लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल,सचिव संजय कुमार,सह सचिव डॉ बी वेंकटेश,उपाध्यक्ष विकास केसरी, जय प्रकाश खण्डेलवाल,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक पांडे, कार्यक्रम प्रभारी गुंजन मद्धेशिया, बीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी,प्रणीत जैन, सिद्धांत जैन, प्रवेक जैन,सनी देव,शानू सिंह,अजीत चंद्रवंशी,सत्या नारायण सिंह, प्रिंस कसेरा, अजीत चंद्रवंशी सहित कई लोग कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की यह कार्यक्रम हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से यूथ विंग के तमाम सदस्यों को काफी ऊर्जा मिलती है। प्रभु श्री राम की कृपा से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सदस्य एकजुटता के साथ कार्य कर रहे हैं।

Hazaribagh

Apr 15 2024, 17:04

रामनवमी पर्व को लेकर विभिन्न मस्जिदों के मौलाना/मौलवियों के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक


रामनवमी पर्व को बेहतर समन्वय एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार विभिन्न समितियों के साथ बैठक कर हर पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा कर रहा है। 

इसी क्रम आज 15 अप्रैल को उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसपी के आवासीय सभागार में विभिन्न मस्जिदों के मौलाना/मौलवियों के साथ बैठक की।

इस दौरान मौलाना/मौलवियों द्वारा पूर्व के अनुभव के आधार पर कई बिंदुओ पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया व सुझाव भी दिए। उन्होंने बेहतर समन्वय एवं सद्भाव के साथ प्रशासन व अन्य समुदाय के लोगों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण वह सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

 उन्होंने कहा अखाड़ावार वॉलिंटियर्स को सक्रिय भूमिका के लिए जिम्मेदारी दी जाए। संवेदनशील जुलूस मार्गो में किसी भी प्रकार की अफरा तफरी ना हो इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता व समन्वय बनाई जाए। उपद्रवियों पर नियंत्रण के लिए शराब की दुकानें बंद करने सहित खुले बोतल में पेट्रोल की बिक्री पर भी रोक लगाने का सुझाव दिया।

वहीं विभिन्न मस्जिदों के मौलाना मौलवियों ने भी सहयोगात्मक रवैया के साथ शांतिपूर्ण वा मैत्रीपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने का पूर्ण भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपसी अमन चैन बनी रहे इसके हम पक्षधर है। दोनों समुदाय आपसी प्रेम व दोस्ताना माहौल को कायम रखें। हजारीबाग की रामनवमी विश्व विख्यात है।

बैठक में उपायुक्त ने दो पक्षों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया की जिला प्रशासन सफल रामनवमी संपन्न कराने के लिए हर संभव तैयार है।

Hazaribagh

Apr 13 2024, 19:31

नोडल पदाधिकारी स्वीप ने शहरी क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न मॉल का भ्रमण किया,वोटर अवरनेस फोरम गठित करने की दी जानकारी


हजारीबाग:- स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को लेकर स्वीप नोडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने आज 13 अप्रैल को शहरी क्षेत्र के विभिन्न मॉल का भ्रमण किया। 

इस दौरान उन्होंने सभी व्यासायिक संस्थानों से अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करने को लेकर अहम जिम्मेदारी दी और साथ ही अपने अपने प्रतिष्ठानों में वीएएफ (वोटर अवरनेस फोरम) गठित करने को भी कहा। 

इस दौरान उन्होंने वी 2 मॉल, सिटी कार्ट मॉल, वी मार्ट, विशाल मेगा मार्ट,रिलायंस ट्रेंड, बाज़ार कोलकाता का भ्रमण किया।

उन्होने बताया की लोकसभा क्षेत्र हजारीबाग में 20 मई को मतदान है। इसके लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उदेश्य यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। 

उन्होंने मॉल संचालकों से अपने बिल/रिसिप्ट,कैरी बैग्स, मुख्य द्वार,मॉल परिसर के अंदर मतदाता जागरूकता स्टैंडी, बैनर,मतदाता जागरुकता स्टीकर लगाकर घर-घर तक मतदान दिवस के संदेश को पहुंचाने में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Hazaribagh

Apr 13 2024, 19:27

सनराइज ग्रुप द्वारा निकाला गया भव्य झंडा शोभायात्रा,उड़ीसा के सुप्रसिद्ध जय हनुमान सिंधा ढोल की, की गई विशेष प्रस्तुति


हज़ारीबाग: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म उत्सव को लेकर पूरा हजारीबाग राममय हो चुका है तो वहीं सनराइज ग्रुप के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 

सनराइज ग्रुप में इस भव्य शोभायात्रा का नाम झंडा शोभा यात्रा दिया है। शोभा यात्रा में उड़ीसा के सुप्रसिद्ध जय हनुमान सिंधा ढोल की विशेष प्रस्तुति रही जिसमें करीब 10 से भी अधिक लोगो ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शहर को राममय किया है।

शोभायात्रा में सर्वप्रथम आगे आगे नारी शक्ति की अवतार पांच महिलाएं पैदल चलती नजर आई ठीक उसके घोड़े पर सवार झांसी की रानी की अवतार पर शहर की बेटियां नजर आई।

 इसके पीछे बुलेट पर सवार नारी शक्ति नजर आई। जिसके पीछे कई महिलाएं एवं पुरुष हाथों में झंडा लिए कदम से कदम आगे बढ़ते हुए और शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे थे। जिसके पीछे राम परिवार का एक अद्भुत झांकी लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा था।

भव्य शोभायात्रा में शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा, मुन्ना सिंह,आनंद देव,करण जायसवाल, त्रिलोक मुनका,मनोज गोयल,राकेश गुप्ता सहित कई लोग सम्मिलित हुए।

Hazaribagh

Apr 13 2024, 19:23

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में आजसू ने की हज़ारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मलेन का आयोजन

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में आजसू ने की हज़ारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मलेन का आयोजन

सम्मेलन में आजसू और भाजपा कार्यकर्ताओं का विराट फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और सम्मेलन के माध्यम से आजसू पार्टी ने चुनावी शंखनाद करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में अपनी पूरी ताकत झोंक देने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि नरेन्द्र मोदी जी को फिर से भारत का प्रधानमंत्री के रूप में देश को 140 करोड़ जनता देखना चाहती है आजसू पार्टी पुरे झारखण्ड में सभी लोकसभा क्षेत्र में ग्राम प्रभारी सम्मलेन के माध्यम से झारखण्ड की सभी 14 लोकसभा सीट की जीत सुनिश्चित करेगी। 

उन्होंने कहा की हजारीबाग क्षेत्र में बहुत दिनों बाद बदलाव हुआ है और जनसेवा का भावना मन में लेकर कार्य करने वाले जमीन से जुटे जनप्रतिनिधि मनीष जायसवाल को एनडीए ने सांसद प्रत्याशी बनाया है। सुदेश महतो ने फिरकी लेते हुए कहा की कुछ लोग उनके प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज चल रहें हैं और उनके बढ़ते कदम को रोकना चाहते हैं लेकिन समय बदल गया है अब उनकी चालाकी नहीं चलेगी। आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जायसवाल की प्रचंड जीत में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे । 

गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि इस बार पाँच लाख से भी ज्यादा अन्तर से एनडीए हज़ारीबाग लोकसभा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा की इंडी प्रत्याशी ने दल बदल बदलकर अपना चरित्र जनता को दिखा दिया। जनता चुनाव में उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। हज़ारीबाग लोकसभा राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि मैं कभी भी अपने विधानसभा क्षेत्र में नेता बनकर नहीं बल्कि सेवक बनकर कार्य किया हूँ, आगे भी सेवक बनकर पुरे लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए अपने सेवा का विस्तार करने का अवसर दें, निराश नहीं करूंगा। उन्होंने कहा की हमारा गठबंधन आने वाले समय में मजबूत होगा और आपके मान- सम्मान में कोई कमी नहीं करूंगा।

Hazaribagh

Apr 12 2024, 18:41

कटकमसांडी में खराब पड़े चापाकल को ठीक करने में जुटे सेवा सहयोग समिति के कार्यकर्ता






झारखंड डेस्क लोगों की परेशानियों से जूझ रही संस्था सेवा सहयोग समिति का एक कार्यालय 9 अप्रैल को कटकमसांडी में खुला और खुलते ही वहां मौजूद समिति के सदस्यों को कयी गांवों से वहां पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि इस बढ़ती गर्मी में पानी की दिक्कत से बहुत परेशानी हो रही हे। गांव के चापाकल खराब पड़े हैं। महिलाओं ने समिति से चापाकलों की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई। फिर क्या था सेवा के लिए तत्पर समिति के वोलेंटियर्स तुरंत जुट गये और दूसरे दिन से ही विभाग की मदद से चापाकलों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इस विषय में जानकारी देते हुए समिति के संचालक समाजसेवी हर्ष अजमेर ने बताया कि हमारे सदस्य युद्ध स्तर पर जुटे हैं और अब तक दो चापाकलों को बनवाया भी जा चुका है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की सेवा के लिए सजग और तत्पर हैं। हमारी संस्था के सदस्य गांव गांव में हैं और हम तक लोगों की समस्याओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंच रही हैं। अभी कटकमसांडी में संस्था का कार्यकाल खुला है जो सीधा हजारीबाग स्थित मुख्यालय से भी जरूरी सहायता लेकर समस्याओं का निराकरण फौरन कर सकता है। अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग सदर और दारू में भी जल्द समिति का कार्यालय खुलने जा रहा है।

Hazaribagh

Apr 12 2024, 18:41

कटकमसांडी में खराब पड़े चापाकल को ठीक करने में जुटे सेवा सहयोग समिति के कार्यकर्ता






झारखंड डेस्क लोगों की परेशानियों से जूझ रही संस्था सेवा सहयोग समिति का एक कार्यालय 9 अप्रैल को कटकमसांडी में खुला और खुलते ही वहां मौजूद समिति के सदस्यों को कयी गांवों से वहां पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि इस बढ़ती गर्मी में पानी की दिक्कत से बहुत परेशानी हो रही हे। गांव के चापाकल खराब पड़े हैं। महिलाओं ने समिति से चापाकलों की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई। फिर क्या था सेवा के लिए तत्पर समिति के वोलेंटियर्स तुरंत जुट गये और दूसरे दिन से ही विभाग की मदद से चापाकलों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इस विषय में जानकारी देते हुए समिति के संचालक समाजसेवी हर्ष अजमेर ने बताया कि हमारे सदस्य युद्ध स्तर पर जुटे हैं और अब तक दो चापाकलों को बनवाया भी जा चुका है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की सेवा के लिए सजग और तत्पर हैं। हमारी संस्था के सदस्य गांव गांव में हैं और हम तक लोगों की समस्याओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंच रही हैं। अभी कटकमसांडी में संस्था का कार्यकाल खुला है जो सीधा हजारीबाग स्थित मुख्यालय से भी जरूरी सहायता लेकर समस्याओं का निराकरण फौरन कर सकता है। अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग सदर और दारू में भी जल्द समिति का कार्यालय खुलने जा रहा है।

Hazaribagh

Apr 12 2024, 18:11

कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश







लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो इसको लेकर जिला प्रशासन कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहा है। हर वह बिंदु जिसकी मदद से वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है पर एक सूत्रीय कार्य योजना के साथ कार्य कर रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्व में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव का राष्ट्रीय औसत मतदान प्रतिशत 67.4% रहा है,इस बार मतदान प्रतिशत 80% से अधिक हो यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज 12 अप्रैल को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक कर उनके द्वारा लो वोटर टर्न आउट वाले मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अब तक किए गए या किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने बल देते हुए कहा की जिन मतदान केंद्रो में राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत से कम वोटिंग हुए है उन केंद्रो में भ्रमण का कारणों का आकलन कर जागरुकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि निर्वाचन आयोग इस बार वोट प्रतिशत बढ़ाने वाले हर पहलुओं पर अपनी नजर बनाए हुए हैं इसलिए हम सब को एकल उद्देश्य के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जा रहे कार्यों की पूर्ण तैयारी करनी है। शहरी क्षेत्र के मतदाताओं में उत्साह की कमी को रेखांकित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में लोगों को ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा मतदान दिवस को छुट्टी का दिन ना समझते हुए उन्हें इस दिन को उत्सव के रूप मनाते हुए मतदान करना चाहिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र के रेशिडेंशियल कॉलोनी में जाकर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। जिलास्तर पर आयोजित होने वाले हर कार्यक्रमों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फॉर्म 6 भरने की तारीख,मतदान केंद्रो में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी,पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान,85+आयुवर्ग तथा चल फिर सकने में असमर्थ दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा आदि की जानकारी देने को कहा।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारीयों को अपने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर विजिट कर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर एएमएफ (AMF) की सुविधाओं को दुरूस्त करने को कहा। साथ ही उन्होंने मतदान दिवस के दिन मतदाताओं के सहायता के लिए चिन्हित किए गए वोलेंटियर्स की सूची उपलब्ध कराने को कहा।